फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधीपुर में नवविवाहिता की हत्या का आरोपी ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लोधीपुर विशनपुर में नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के ससुर ओमवीर का चालान कर दिया, जबकि पति दीपक समेत अन्य छह आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को लोधीपुर में चांमुडा मंदिर के बाहर की ओर नवविवाहिता रिंकी का शव लोहे की जाली में लगे फंदे से लटका मिला था। करीब ढाई फीट की ऊंचाई से लटका शव हत्या की गवाही दे रहा था। साथ ही शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पांसी के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
अमरोहा के डिडौली स्थित औरंगाबाद निवासी कल्लू सिंह ने बेटी रिंकी की शादी एक माह पूर्व मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर विशनपुर निवासी टेंट व्यवसायी दीपक के साथ की थी। पंद्रह दिन बीतने के बाद ही बेटी के ससुरालियों द्वारा कार के लिए पांच लाख रुपये की डिमांड शुरू हो गई। शनिवार को मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे, लेकिन ससुराल वालों ने रिंकी को मायके नहीं भेजा। रविवार सुबह फोन पर रिंकी की मौत की जानकारी मायके वालों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंचे तो रिंकी का शव मंदिर के बाहर की ओर लोहे की जाली में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। ससुराल वाले घर से फरार थे। इस मामले में मृतका के पति दीपक, देवर दीपांशु, सास नन्हीं, ननद सोनी और रानी, ससुर ओमवीर और पति के दो बहनोइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि सोमवार को ओमवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार ससुरालियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें