फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे पाकबड़ा कैलसा मार्ग पर बोलेरो कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के पायंती कलां निवासी मल्लू (57) अपने बेटे शहादत अली के साथ बाइक से पाकबड़ा जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक हकीमपुर बाईपास के पास पहुंची। इसी दौरान पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक भाग निकला।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मल्लू और बेटे शहादत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मल्लू की मौत हो गई, जबकि बेटे शहादत अली की हालत नाजुक बनी हुई है। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें