फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फार्मर आईडी वाले किसान सीधे विक्रय कर सकते हैं धान

Sun, 18 Oct 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। धान खरीद वर्ष 2026-27 के अंतर्गत क्षेत्र में खोले गए आठ क्रय केंद्रों पर अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। केंद्र प्रभारी धान लेकर किसानों के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं एसडीएम कांठ मयंक कुंडू ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वह अपने धान को सरकारी क्रय केंद्रों पर विक्रय करें।
विज्ञापन




एसडीएम ने बताया जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी हुई है, उन्हें धान विक्रय कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है। जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं है, वह अपना सत्यापन कराकर सीधे क्रय केंद्र पर धान विक्रय कर सकते हैं। उन्होंने धान विक्रय करने के संबंध में किसानों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी किसान को धान विक्रय करने में कोई दिक्कत आती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। बता दें कि इस बार कांठ तहसील क्षेत्र में उपमंडी समिति स्थल पर और ध्यानपुरा पंचायत भवन में खाद्य विभाग के दो-दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसके अलावा सहकारी समिति अकबरपुर सिहाली, फूलपुर मिठ्ठनपुर, फतेहपुर बिश्नोई और कुचावली में एक-एक क्रय केंद्र संचालित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें