फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से किसान की गर्दन कटी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार शाम खेत से चारा लेकर घर लौट रहे किसान की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अक्का डिलारी निवासी किसान हरीश शर्मा (50) बुधवार दोपहर खेत से चारा लेने गई थी। शाम को चारा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गर्दन में चीनी मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन कटकर लहूलुहान हो गई। इसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़े। वहां से गुजर रहे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें