फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजियाबाद, बरेली में ई बस का किराया पांच रुपये, मुरादाबाद में 10

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में संचालित ई बसों में यात्रियों से अन्य नगरों के मुकाबले ज्यादा किराया लिया जा रहा है। गाजियाबाद, बरेली, मेरठ आदि शहरों में शुरूआती दो किलोमीटर का किराया पांच रुपये है। जबकि मुरादाबाद में कम से किराया 10 रुपये है। इसके अलावा दिव्यांगों को भी किराये में रियायत नहीं मिल रही है। लोगों की मांग है कि जो सुविधा परिवहन निगम की बसों में मिलती है। वह रियायत ई बसों में भी मिले।
विज्ञापन

अब तक नगर विकास विभाग और परिवहन निगम ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यात्रियों से शिकायत मिलनी शुरू हुईं तो महकमे में भी इस ओर ध्यान गया है। ई बसों का किराया और रूट बोर्ड की बैठक में तय किए जाते हैं। यह बैठक कमिश्नर की अध्यक्षता में होती है। इसमें नगर निगम, परिवहन निगम और परिवहन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहते हैं। फिलहाल परिवहन निगम मुरादाबाद क्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी के अवकाश पर होने के कारण यह बैठक नहीं हो पा रही है। ई बसों के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे नोडल अधिकारी शिवबालक का कहना है कि बोर्ड बैठक मे ई बसों के किराये और दिव्यांगों को रियायत देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। अनुमति मिलते ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें