फोटो 6 मृतक अमित कुमार का फाइल फोटो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। रविवार को ठाकुरद्वारा स्योहारा मार्ग पर बाइक पर जा रहे फैक्टरी मजदूर को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रक को पकड़ लिया।
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना कुंडा के गांव जगतपुर पट्टी गोरा फार्म निवासी अमित कुमार वाल्मीकि (44) पुत्र मुन्नू सिंह अपने थाना क्षेत्र में स्थित गत्ता फैक्टरी में मजदूरी करते थे। रविवार को वह ठाकुरद्वारा के गांव मानावाला में अपने रिश्तेदारी में आए थे। दोपहर 1:00 बजे बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी गांव मानावाला के पास ही पीछे से सुरजननगर की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अमित कुमार सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच सड़क पर हुई दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और उसके चालक परिचालक को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों के आने से पहले ही उसके शव को आनन फानन में पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया। बाद में युवक की पहचान उसकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से की गई। पुलिस की सूचना पर मृतक की पत्नी वर्षा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। पति अमित कुमार के शव की शिनाख्त की। दुर्घटना में अमित की मौत से उसकी पत्नी पुत्र अक्षर, पुत्री अक्षरा एवं चाहत सहित सभी परिजन रो रहे थे।
फोटो 6 मृतक अमित कुमार का फाइल फोटो
फोटो 7 ठाकुरद्वारा स्योहारा मार्ग पर दुर्घटना के बाद लगा जाम
फोटो 6 मृतक अमित कुमार का फाइल फोटो