जिले में ऑक्सीजन के लिए छह जनरेशन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। शरीफनगर, बिलारी और मूंढापांडे सीएचसी का जनरेशन प्लांट बनकर तैयार है। इन सभी छह प्लांटों से एक मिनट में 2900 लीटर ऑक्सीजन का उत्पदान होगा।
मुरादाबाद में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य तैयारी में जुटा है। दूसरी लहर में हुई ऑक्सीजन की मारामारी फिर न हो, इसके लिए जिले में छह ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जा रहे हैं। तीन प्लांट बनकर तैयार भी हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन प्लांटों से हर मिनट 2900 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। वहीं सीएचपी-पीएचसी पर कंसंट्रेटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। दूसरी लहर में संक्रमित की संख्या के आगे अस्पातलों में बेड और ऑक्सीजन कम पड़ गए थे। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। संभावित तीसरी लहर में ऐसे हालात पैदा न हो, इसके लिए जिले से लेकर शासन स्तर पर तैयारी चल रही है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों पर शासन नजर रखे हुए है। जिले में ऑक्सीजन के लिए छह जनरेशन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। शरीफनगर, बिलारी और मूंढापांडे सीएचसी का जनरेशन प्लांट बनकर तैयार है। इन सभी छह प्लांटों से एक मिनट में 2900 लीटर ऑक्सीजन का उत्पदान होगा। इससे जिले में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कंसंट्रेटर भी लगाए गए हैं।