फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीसीएच ने की वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से दखल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों के अध्यक्षों और प्रमुखों की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ, यह बैठक विभिन्न निर्यात सेक्टरों के प्रदर्शनों पर फीडबैक देने और विभिन्न मुद्दों में जुड़े इनपुट की जानकारी लेने के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन

बैठक में ईपीसीएच के अध्यक्ष रवि के पासी ने हस्तशिल्प क्षेत्र के निर्यात की समीक्षा पेश की और 19 से 23 मई 2021 को वर्चुअल मोड में आयोजित हो रहे आगामी 51वें आईएचजीएफ दिल्ली मेले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिल्प समूहों में शिल्पकारों-श्रमिकों के टीकाकरण अभियान की मांग की। उन्होंने इम्बेलिशमेंट (अलंकारों), टूल्स (औजारों) और ट्रिमिंग (कटाई-छंटाई) व्यवस्थाओं के शुल्क मुक्त आयात की बहाली की मांग की। जोखिम भरे निर्यातकों से जुड़े मुद्दे उठाए। वर्ष 2020-21 के लिए एमइआइएस के लिए फंड जारी करने, रोडटेप दरों की घोषणा करने की मांग की। ईपीसीएच के महानिदेशक डा. राकेश कुमार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-मार्च अवधि के लिए हस्तशिल्प के निर्यात का अनुमानित आंकड़ा 25558.94 करोड़ रुपये (3443.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। इसमें बीते वर्ष की इसी अवधि की तुलना में रुपये के संदर्भ में 1.14 प्रतिशत वृद्धि और डॉलर के संदर्भ में 3.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें