फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक शहर में नहीं घुसेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। रविवार को सुबह छह से बारह बजे तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इस दौरान वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह छह बजे के बाद हनुमान मूर्ति से किसी भी प्रकार के वाहन शहर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। केवल पैदल व्यक्ति ही हनुमान मूर्ति की तरफ जा सकेंगे। इंपीरियल तिराहे से संभल चौराहा की तरफ आने वाले किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पैदल व्यक्ति ही इंपीरियल तिराहा से संभल चौराहे की तरफ जा सकेंगे। कोहिनूर तिराहा से दस सराय, डबल फाटक की तरफ आने वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंडी चौक, संभल गेट से गलशहीद की तरफ भी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। कांठ रोड एवं दिल्ली रोड से रेलवे स्टेशन व इंपीरियल की तरफ जाने वाले भारी वाहन सिर्फ फव्वारा तक ही जा सकेंगे। फव्वारा से दुपहिया वाहन इंपीरियल तक जा सकेंगे। बिजनौर और कांठ की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें किला तिराहे पर रोक दी जाएंगी। रामपुर, बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें काशीपुर तिराहा तक ही आ सकेंगे। वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी। काशीपुर टांडा से शहर की तरफ आने वाली बसें काशीपुर तक की आएंगी। वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी। ये व्यवस्था सुबह छह से दोपहर बारह बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें