फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में लापता हुआ मुरादाबाद का इंजीनियर

Wed, 30 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शहर का एक युवा इंजीनियर पिछले एक महीने से अमेरिका में लापता है। रामगंगा विहार निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर के बेटे इंजीनियर विशाल गुप्ता अमेरिका में सेन फ्रांसिसको में एक मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े ओहदे पर तैनात हैं। 28 फरवरी को वह अपनी कंपनी के लिए रिक्रूटमेंट के सिलसिले में इंडिया आए थे।
विज्ञापन


तीन मार्च को उन्होंने हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमेरिका की फ्लाइट पकड़ी थी लेकिन आज तक सेन फ्रांसिसको स्थित अपने घर नहीं पहुंचे। अमेरिका में बेटे के लापता होने से परिजन बेहाल हैं और उन्होंने स्थानीय अफसरों के साथ ही विदेश मंत्रालय से भी मदद मांगी है।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरसी गुप्ता के इंजीनियर बेटे विशाल गुप्ता पिछले कई साल से अमेरिका के सेन फ्रांसिसको में रहते हैं। 28 फरवरी को जब वह अपनी कंपनी के काम के सिलसिले में इंडिया आए थे तो मुरादाबाद से परिजनों को भी हैदराबाद में ही बुला लिया था।
विज्ञापन


हैदराबाद में विशाल एक फाइव स्टार होटल में ठहरे थे और अपनी कंपनी के लिए नए रिक्रूटमेंट किए थे। विशाल के पिता आरपी गुप्ता और मां सरोज गुप्ता हैदराबाद में बेटे के पास रुके थे और फिर मुरादाबाद लौट आए थे। खुद विशाल अपने मां - पिता को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट आए थे।

इसके बाद से विशाल का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं है। विशाल का मोबाइल फोन भी रिसीव नहीं हुआ। बेटे से बात नहीं हुई तो परिजनों ने अफसरों का दरवाजा खटखटाया। अमेरिका में उसके दोस्तों से बात की लेकिन विशाल का कोई पता नहीं चला। छानबीन में पता चला कि विशाल सेन फ्रांसिसको नहीं पहुंचे हैं जबकि तीन मार्च को उन्होंने हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमेरिका की फ्लाइट पकड़ी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें