मुरादाबाद। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को मझोला चौराहे से ब्रेड फैक्टरी तक दोनों ओर अवैध निर्माण गिराए। टीम ने एक स्थायी और 22 अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए। अभियान के दौरान टीम ने अतिक्रमणकारियों से 58000 रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा, अवर अभियंता राखी वर्मा, सचिन सैनी, उपेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार, मोहित चौहान आदि मौजूद रहे। इधर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान को सिर्फ गरीबों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान बताया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर अतिक्रण हटाओ अभियान के नाम पर भेदभाव का भी आरोप लगाया।
--