फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में मुठभेड़: गोकशी के आरोपी को लगी गोली...दरोगा भी जख्मी, मौके से भागे युवक को चौबीस घंटे में पकड़ा

Mon, 27 Jan 2025 09:15 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी मूंढापांडे (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद में मुठभेड़ के दौरान गोकशी के एक आरोपी को गोली लग गई। उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बहल्ला नदी के किनारे शनिवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक आरोपी आसिफ घायल हो गया। उसका साथी फैजान माैके से भाग निकला। मुठभेड़ के दाैरान दरोगा राम अवतार बांह में छर्रे लगने से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


मौके से भागे फैजान को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे क्षेत्र के सलेमपुर में प्रीतम के घर से गोवंशीय पशु चोरी हो गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रीतम के घर से चोरी किया गया पशु लेकर आरोपी करनपुर-अफजलपुर मार्ग से बहल्ला नदी किनारे गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। मूंढापांडे थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ आरोपियों के पीछे लग गए। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दरोगा जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोप के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया लेकिन उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके से गोवंशीय पशु और गोकशी के उपकरण बरामद किए।

घायल आरोपी की पहचान मूंढापांडे के मातीपुर निवासी आसिफ के रूप में हुई। मौके से भागा आरोपी फैजान भी मातीपुर का निवासी है। रविवार को पुलिस ने फैजान को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर पहले से भी गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें