फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेलते समय सड़क पर चला गया मासूम, बस की टक्कर लगने से मौत, लोगों ने काटा जमकर हंगामा

Sun, 26 Jan 2025 12:50 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर

सार

मैनाठेर में मुरादाबाद-संभल रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से चार वर्षीय अशाद की मौत हो गई। हादसे के बाद कार्रवाई को लेकर लोगों ने हंगामा काटा। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल रोड पर शनिवार की शाम चार बजे गांव आजम वाली मिलक गांव में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से चार साल के मासूम अशाद की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चा खेलते हुए रोड पर पहुंच गया था। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा किया और बस चालक पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। मैनाठेर के आजम वाली मिलक निवासी इंतजार हुसैन मजदूरी करते हैं। उनका मकान गांव में मुरादाबाद-संभल रोड के नजदीक है। शनिवार शाम चार बजे उनका चार वर्षीय बेटा अशाद खेलते हुए घर से बाहर निकल गया।

खेलते-खेलते अचानक वह मुरादाबाद-संभल रोड पर पहुंच गया। तभी संभल से मुरादाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चे की माैके पर ही माैत हो गई। बस चालक कुछ ही दूरी पर बस खड़ी कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर किरन पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गुस्साए लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। जिसके बाद लोग अपने घर चले गए। वहीं परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें