फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इलेक्ट्रॉनिक्स के सामानों की कीमतों में 20 प्रतिशत तक उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतें पिछले तीन महीने में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। डाटा केबल, मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, एडॉप्टर, पावर बैंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बढ़ती कीमतों का असर बिक्री पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहक अब केवल जरूरत का सामान खरीदने के साथ सस्ते विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

बुध बाजार, सुपर मार्केट समेत शहर के प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि तीन महीने पहले जिन उत्पादों की बिक्री अधिक थी अब उनकी बिक्री कम हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि तीन महीने पहले 300 रुपये में मिलने वाले सामान्य चार्जर अब 340 से 360 रुपये तक बिक रहे हैं।
फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर और ब्रांडेड एसेसरीज उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ईयरफोन और ब्लूटूथ डिवाइस भी पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं। सुपर मार्केट के दुकानदार शाकिब बताते हैं कि चीन व अन्य देशों से आने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की लागत बढ़ी है। कई कंपनियों ने अपने उत्पादों की नई रेट लिस्ट जारी की है, जिसके बाद खुदरा बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि चीन व अन्य देशों से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स की लागत बढ़ने से कंपनियों ने नई रेट लिस्ट जारी की है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ा है। कई दुकानदारों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों की संख्या घटने से कारोबार प्रभावित हुआ है।
00
इलेक्ट्रानिक सामान-तीन महीने पहले-अब
डाटा केबल-25 रुपये-30 रुपये
चार्जर-300 रुपये-360 रुपये
बड्स-500 रुपये-550 रुपये
ईयरफोन-120 रुपये-144 रुपये
पावर बैंक-1400 रुपये-1680 रुपये
00
दुकानदार बोले...
तीन महीने में इलेक्ट्रानिक्स के सामान की कीमत 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। बाजार में पैसा नहीं है। लोगों खरीदारी कम कर रहे हैं। सुपर बाजार में पार्किंग की भी समस्या है। इसका भी असर ग्राहकों पर पड़ता है। सुबह से 500 से 700 रुपये कमाना काफी मुश्किल हो रहा है।
- साहिल, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स विक्रेता
-पहले ग्राहक एक साथ कई सामान खरीद लेते थे, लेकिन अब लोग केवल जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं। ग्राहकों को मोबाइल एसेसरीज खरीदने में पहले की तुलना में ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। दिनभर में 500 रुपये की बिक्री हुई है। दो से तीन सामान ही बिके हैं।
-विशाल, इलेक्ट्रानिक्स पार्ट्स विक्रेता
-इलेक्ट्रानिक्स सामान के बढ़ते दाम की वजह से बिक्री काफी प्रभावित हुई है। पहले बाजार ग्राहकों से भरा होता था लेकिन अब गिने-चुने ही दुकानों पर ग्राहक आ रहे हैं। ग्राहक सस्ता सामान ही खरीद रहे हैं। पहले के मुकाबले काफी ग्राहक घट गए हैं।
विज्ञापन

-अमित कुमार गुप्ता, इलेक्ट्रानिक पार्ट्स विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें