फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल तक मुरादाबाद रेल मंडल को पूर्ण विद्युतीकृत बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल के तकरीबन 96 फीसदी ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा हो गया है। अप्रैल तक मंडल को 100 प्रतिशत विद्युतीकृत बनाने की तैयारी है। हाल ही में विद्युतीकृत राजा का सहसपुर-संभल रेल खंड का निरीक्षण 20 मार्च को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) करेंगे। रेल खंड में नवनिर्मित ओएचई लाइन में 18 मार्च से 25 किलोवाट का करंट प्रवाहित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को राजा का सहसपुर और संभल हातिम सराय रेलवे स्टेशन के बीच सीआरएस ट्रॉली द्वारा संरक्षा, सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विशेष ट्रेन द्वारा इस खंड का हाई स्पीड ट्रायल किया जाएगा। यहां 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाया जाएगा। सीआरएस की अनुमति मिलने के बाद राजा का सहसपुर से संभल हातिम सराय रेलवे स्टेशन के बीच विद्युत इंजन से संचालित ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे डीजल पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकेगा।
इसके बाद 24 मार्च को सीआरएस चंदौसी और हरदुआगंज रेलवे स्टेशन के बीच नई ओएचई लाइन का निरीक्षण और गति परीक्षण करेंगे। इस रेलखंड के निरीक्षण के लिए भी रेल अधिकारियों द्वारा वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि उक्त दोनों रेलखंडों के निरीक्षण के बाद मुरादाबाद मंडल का बहुत कम हिस्सा विद्युतीकरण से रह जाएगा। अप्रैल तक मंडल में रेलवे ट्रैक का पूर्ण रूप से विद्युतीकरण करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें