सोमवार को नगर में दो स्थानों पर एक माह पहले डाली गई नई केबिल जल कर राख हो गई। इससे पूरे नगर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। नगरवासी पूरे दिन बिजली को तरसते रहे लेकिन बिजली शाम को चालू सकी।
नगर में बिजली की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विद्युतीकरण का काम चल रहा है। नई केबिल अभी डाली जा रही है। सोमवार को इसी नई केबिल में दो स्थानों पर आग लग गई। जुम्मेरात की बाजार और शनिवार की बाजार में केबिल आग से चल कर राख हो गया। करीब सौ मीटर केबिल जल कर राख हो गई। केबिल में आग लगने से नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। पाकबड़ा नगर निवासी राजा मालिक ने बताया की नई केबिल पुरानी केबिल से ज्यादा खराब है और कमजोर है। नई केबिल मानकों के अनुरूप नहीं है। हिमांशु गुप्ता ने बताया कि केबिल बहुत ज्यादा खराब है इसी लिए माह में केबिल जलकर राख हो गई। इस मामले की जांच होनी चाहिए। बंटी सिंह ने बताया कि नई केबिल लगातार खराब हो रही है। बिजली विभाग के जेई टीएन भास्कर ने बताया कि केबिल की क्वालिटी पहले से खराब आई है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।