फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चीनी मिलों पर बकाया की शिकायत पर डीसीओ तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाकियू (टिकैत) ने डीएम से दो चीनी मिलों पर बकाया का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि दोनों चीनी मिले नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। इस मामले में डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को पूछताछ के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने डीएम मानवेंद्र सिंह से सोमवार को मुलाकात की। आरोप लगाया कि बेलवाड़ा और बिलारी चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का भुगतान बकाया चल रहा है। 14 दिन में भुगतान के नियम का पालन दोनों चीनी मिलें नहीं कर रही हैं। इस मामले में डीएम ने तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूछताछ करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी को बुलाया है। बातचीत के बाद किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इधर जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने स्पष्ट किया कि बेलवाड़ा चीनी मिल पर 26 दिनों से 25 करोड़ 73 हजार और बिलारी चीनी मिल पर डेढ़ माह से 64 करोड़ 14 लाख रुपये गन्ने का बकाया चल रहा है। दोनों मिलों को बकाया भुगतान के लिए नोटिस जारी किया गया है। बेलवाड़ा चीनी मिल का बकाया मई के अंतिम सप्ताह तक मिलने की संभावना है। जिले की दो चीनी मिले रानी नांगल और दीवान शुगर मिल ने सौ प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मंडल में मुरादाबाद जिले की चीनी मिलों की भुगतान की स्थिति काफी बेहतर है।

बाईपास पर सिटी बसों के संचालन की मांग
भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ने डीएम से बाईपास रोड शेरूआ चौराहे से टीएमयू तक सिटी बस चलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस मामले में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से भी अनुरोध किया गया था ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें