फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बकरीद पर घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति, पानी की सप्लाई रही बाधित, लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में बृहस्पतिवार को बकरीद पर घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर पालिका परिषद ने बकरीद पर दिन में तीन बार पानी की आपूर्ति का रोस्टर जारी किया था लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे कटी बिजली साढ़े सात बजे आई। इस बीच नगर पालिका ने सुबह 5:30 बजे पानी की आपूर्ति शुरू की लेकिन बिजली न होने से घर के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिल सका। सुबह 7:30 बजे आई लेकिन एक घंटे बाद फिर चली गई। सुबह 10 बजे भी बकरीद पर पानी की आपूर्ति की व्यवस्था थी लेकिन विद्युत आपूर्ति उस समय भी बंद थी। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन और विद्युत अधिकारियों से की तो सुबह 10:30 बजे बिजली आई। इसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली। पानी भी पहुंचा। विद्युत विभाग के एसडीओ रंजीत सिंह के अनुसार लाइन में फॉल्ट होने से कुछ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। उधर, जलकल विभाग के सुपरवाइजर हफीज अहमद ने बताया कि शुक्रवार से पुराने रोस्टर के अनुसार पानी की आपूर्ति होगी। लोगों ने विद्युत अव्यवस्था पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल त्योहार पर भी विद्युत आपूर्ति ठप रहने पर रोष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें