फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टूटे पेड़ और खंभे, शहर की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार शाम आई आंधी से जगह जगह खंभे और पेड़ टूट गए। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और यातायात संचालन में भी बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने बिजली विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलवाकर टूटे पड़े खंभों और पेड़ों को हटवाया। इसके बाद यातायात चालू नहीं हो पाया। शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति देर रात तक चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

दिन भर गर्मी झेलने के बाद शाम को तेज हवा चली तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन देखते ही देखते धूल भरी आंधी शुरू हो गई। जिससे लोगों को परेशानियां शुरू हो गईं। आंधी की वजह से रेलवे स्टेशन के सामने एक खंभा टूट गया। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार बाल बाल बच गए। यहां खंभा टूटने से टाउन हाल, बुधबाजार, कोठीवाल नगर, टैक्सी स्टैंड, न्यू खुशहाल नगर, कटरा नाज, कंजरी सराय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा कांठ रोड पर पेड़ गिर गया। जिससे बिजली तार टूट गया। इसकी वजह से रामगंगा विहार, दीन दयाल नगर, आशियाना कालोनी और नवीन नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चंद्र नगर में भी देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उधर, पीतल नगर, जामा मस्जिद, कटघर और लाजपत नगर में भी बिजली उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें