फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी के लिए करिश्मा: टिकट कटने की टीस...वोट हासिल करने का कौशल, मंचों पर पहले भी भावुक होते रहे हैं नेता

Fri, 05 Apr 2024 04:58 PM IST
विमल शर्मा नवाज अनवर, मुरादाबाद

सार

बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य के कुछ दिन पहले टिकट कटने के बाद मंच पर आंसू निकल आए। इससे वह चर्चा में आ गई। पहले भी कई नेता मंच से आंसू बहा चुके हैं। इनमें मंडल के सपा के पूर्व सांसद आजम खां भी शामिल हैं। जयाप्रदा भी मंच पर चुनावी सभा के दौरान भावुक हो गई थी।  
विज्ञापन
चुनावी मंच पर आजम और जयाप्रदा भी भी बहाए थे आंसू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में मंच पर आंसू बहाकर चर्चा में आईं बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ऐसी पहली नेता नहीं हैं जो मंच से रोईं हों। चुनावी दौर में नेताओं की ऐसी तस्वीर अमूमन देखने को मिल ही जाती है। नेता वोट पाने के लिए तरह-तरह के वादे करते हैं। कभी-कभी वह भावुक होकर जनता को रिझाने की कोशिश करते हैं।

 

विज्ञापन

मंच पर रोने के ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि ताजा मामला कुछ अलग है। बदायूं में प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री के आने से पहले मंच पर पार्टी नेताओं के साथ बैठीं सांसद संघमित्रा मौर्य एकाएक रो पड़ीं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में टिकट कटने की टीस थी जो मंच पर उभरकर सामने आई।

 

प्रतिक्रिया में उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी बेटी संघमित्रा के मंच पर रोने पर सवाल भी उठाया। उन्होंने इसे ओछी हरकत करार दिया और कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जब भी संघमित्रा से वह मिलेंगे तो इस बारे में बात करेंगे। 

 

जनसभा में भावुक हो गए थे आजम खां
चुनावी सभाओं में सपा नेता आजम खां अक्सर भावुक हो जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि लोगों को संबोधित करते हुए आजम खां भावुक हुए हों। 2019 में विधानसभा उपचुनाव में पत्नी और सपा उम्मीदवार डॉ. तजीन फात्मा के लिए वोट मांगते हुए आजम खां मंच पर रो पड़े थे।

इस उपचुनाव में उन्होंने तीन जनसभाएं की थीं और तीनों में ही भाषण देते वक्त वह भावुक हो गए थे। रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आंखों में आंसू भरकर अपने और परिवार के ऊपर दर्ज हुए मुकदमों की लंबी दास्तां सुनाई थी। इस चुनाव में डॉ. तजीन फात्मा को जीत मिली थी।

 
विज्ञापन

रामपुर में मंच से रो पड़ी थीं जयाप्रदा
यह बात 2019 के लोकसभा चुनाव की है। रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा मंच पर भावुक हो गई थीं। जयाप्रदा ने सपा नेता आजम खां पर ज्यादती का आरोप लगाया था और वह अपने आंसू नहीं रोक पाई थीं।  उन्होंने आजम खां का नाम लिए बिना कहा था कि मंत्री जी खुद मुझे लेकर आए थे।

क्या उनको और आपको पता नहीं है कि मैं मुंबई में रहती हूं, सिनेमा में काम करती हूं। आपने और उन्होंने भी मेरी फिल्में देखी हैं, क्या उनको पता नहीं था कि मैं फिल्मों में काम करती हूं। उन्होंने मेरे प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में जयाप्रदा जीतने में कामयाब नहीं हुई थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें