जुलूस के लिए 80 स्थानों पर तैनात रहेंगे 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 15 जगह बैरियर
ईद-मिलादुन्नबी को लेकर शहर को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक जोन में सीओ और सेक्टरों में इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 निरीक्षक, 50 उप निरीक्षक, 300 से अधिक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात की जाएगी। शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 80 प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर 15 बैरियर लगाए गए हैं।