मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के पास शुक्रवार की दोपहर कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में तीन सवारी घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे ई-रिक्शा चालक करन तीन सवारियां बैठाकर फव्वारा चौक जा रहा था। आंबेडकर पार्क के पास कार ई रिक्शा में टक्कर मा दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार उत्तराखंड के काशीपुर निवासी भगवान सिंह(65), मझोला के मंगूपुरा निवासी रामादेवी(48) और बिलारी निवासी संजीव कुमार(25) घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों काे जिला अस्पताल में भिजवा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।