फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेखौफ हत्यारे ने सरेराह भीड़ के बीचों-बीच अपने सगे बहनोई के भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय भीड़ तमाशाई बनी रही। आरोपी अपने बहनोई के भाई को चाकू से गोदता रहा और सड़क पर खून बहता रहा। बाद में भीड़ ने घेरकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दिल दहला देने वाली ये हत्या कटघर थाना क्षेत्र के पीतलबस्ती क्षेत्र में की गई थी। आरोपी की बहन की शादी रविवार को ही हुई थी। बहनोई का बड़ा भाई इस शादी से खुश नहीं था। भाई के साले से कुछ दिन पहले भी उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक जाहिद (26) का परिवार कटघर क्षेत्र की पीतल बस्ती में रहता है। जाहिद के छोटे भाई शाहबुद्दीन का निकाह रविवार को मोहल्ले में ही रहने वाली अनम के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि जाहिद इस निकाह से नाखुश था। निकाह वाले दिन भी जाहिद का अनम के भाई उवैद से विवाद हुआ था। उस वक्त तो दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था।
शुक्रवार शाम जाहिद ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। पीतल बस्ती रेलवे फाटक के पास उसे आरोपी उवैद मिल गया। उसने जाहिद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। जाहिद अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा। आरोपी उसके पीछे फिर से चाकू लेकर भागा और फिर से कई वार किए। सरेशाम हुई इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल जाहिद को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि आरोपी उवैद को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जाहिद की मौत हो गई। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जाहिद के भाई नासिर की तहरीर पर आरोपी उवैद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
लड़की पक्ष ने जाहिद के भाई को घर बुलाकर करा दिया था निकाह
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जाहिद के भाई शाहबुद्दीन का मोहल्ले में रहने वाली अनम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों परिवारों हो गई थी। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी। इसमें तय हुआ था कि दो माह बाद निकाह किया जाएगा, लेकिन रविवार को आरोपी उवैद और उसके परिजनों ने शाहबुद्दीन को अपने घर बुला लिया और उसका निकाह अनम से करा दिया था। इसके बाद अनम और शाहबुद्दीन सहारनपुर चले गए थे। शाहबुद्दीन सहारनपुर में ही एक फैक्टरी में करता है। बताया जा रहा है कि इस निकाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। तब से ही आरोपी उवैद जाहिद से रंजिश रखने लगा। शुक्रवार शाम मौका पाकर आरोपी ने ई-रिक्शा चालक जाहिद पर चाकू से हमला कर दिया था।
दिन में ढलाई और रात को ई-रिक्शा चलाता था जाहिद
जाहिद के सात भाई हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि जाहिद दिन में कारखाने में ढलाई का कार्य करता था। कारखाने से काम खत्म करने के बाद रात 11 बजे तक ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार को कारखाना बंद होने के कारण पूरे दिन ई-रिक्शा चलाया था।
आरोपी बोला, मारपीट का बदला लिया
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बहन का निकाह उसके प्रेमी से करा दिया था। जाहिद और उसका परिवार इससे नाखुश था। शाहबुद्दीन और अनम सहारनपुर चले गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर जाहिद और उसके भाइयों ने मेरे साथ मारपीट की थी। मारपीट का बदलना लेने के लिए मैंने जाहिद की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें