फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली हेडमास्टर ने स्कूल में मचाया उत्पात, सस्पेंड

Thu, 28 Jul 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, डिलारी/मुरादाबाद
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सौदासपुर में बुधवार को हेडमास्टर ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। बच्चों से मारपीट की गई है। परिजन शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी की। प्रधान ने खंड शिक्षाधिकारी से शिकायत की तो प्रधानाध्यापक स्कूल में ताला लगाकर भाग निकला।
विज्ञापन


बीईओ ने बाबू राम शर्मा के निलंबन की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट दे दी है। प्राथमिक विद्यालय सौदासपुर में तैनात प्रधानाध्यापक बाबू राम शर्मा ने बुधवार को अपने दोस्तों के साथ स्कूल में ही शराब की महफिल सजा ली। नशे में धुत होकर क्लासरूम में पहुंच गए।

नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने लगे और सवाल पूछे। सवाल भी उल्टे सीधे थे तो कुछ बच्चों ने विरोध कर दिया। इससे गुस्साए हेडमास्टर ने बच्चों के साथ गाली गलौच की और पीटने लगे। उनका आतंक देखकर घबराए बच्चे घरों को भाग गए। घर जाकर परिजनों को स्कूल का हाल बताया।
विज्ञापन


अभिभावक शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर उनसे भी भिड़ गया। अभिभावकों के साथ भी अभद्रता की। इस बात को लेकर गांव भर में शोर मच गया और सूचना ग्राम प्रधान तक पहुंची। ग्राम प्रधान भी स्कूल पहुंच गए। उनके समझाने का भी मास्टर साहब पर कोई असर नहीं हुआ।

तब ग्राम प्रधान ने खंड शिक्षाधिकारी से फोन पर शिकायत की। सूचना मिलते के बाद बीईओ स्कूल पहुंचे तो उन्हें देखकर बाबू राम शर्मा स्कूल में ताला लटकाकर भाग निकला। खंड शिक्षाधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के साथ ही गांव वालों से पूछताछ की। उन्होंने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें