फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लेकर प्लेटफार्म एंट्री तक पहुंचा नशे में धुत सिंचाई विभाग कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी ने नशे की हालत में अपनी कार को प्लेटफॉर्म के एंट्री गेट तक ले जाने की हिमाकत कर डाली। कर्मचारी के इस हरकत के कारण रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच आपाधापी मच गई। ड्यूटी पर तैनात टीटीई मुकेश कुमार चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिबंध होने के बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। मंगलवार को नशे में धुत होकर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के एंट्री गेट तक सुल्तानपुर निवासी सिंचाई विभाग का एक कर्मचारी कार लेकर पहुंच गया। गनीमत है कि कार की चपेट में आने से टीईटी बच गए। आरपीएफ ने चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया और कार को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ की पूछताछ में कार चालक ने अपना परिचय अमरजीत सिंह, निवासी सुल्तानपुर बताया। वर्तमान में वह फतेहपुर विश्नोई गांव में रिश्तेदार के यहां रहता है। अमरजीत संभल जिले में सिंचाई विभाग में कार्यरत है। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कंपनी कमांडर धर्मेंद्र कुमार राणा ने बताया कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें