फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया हरिद्वार, मोतीचूर स्टेशन का रात्रि निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआरएम अजय नंदन ने मुरादाबाद रेल मंडल के हरिद्वार, मोतीचूर स्टेशनों का रात्रि निरीक्षण किया। दोनों स्टेशनों पर सभी कार्यालयों में रखे रिकॉर्ड की जांच की। कर्मचारियों, अधिकारियों से रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी ली। रेलकर्मियों से संवाद कर संरक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए काम करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों स्टेशनों पर डीआरएम ने यात्री सुविधाओं को परखा। रेल लाइन के ज्वाइंट्स, यार्ड और रेल सिग्नलों का भी निरीक्षण किया। हरिद्वार में स्टेशन ज्वाइंट पावर केबिन, स्टेशन मास्टर कार्यालय का बहुत बारीकी से निरीक्षण किया। दोनो स्टेशनों पर भावी विकास योजनाओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर डीआरएअम के साथ सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, सीनियर डीएसटीई(समन्वय) नितिन प्रकाश, सीनियर डीएसटीई (प्रथम) सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें