फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी हिम्मत नहीं हारा, आखिरी दम तक कोर्ट में करुंगा पैरवी : योगेंद्र

Mon, 23 Sep 2024 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थार से कुचलकर अमन की माैत के मामले में अभी तक पुलिस की कार्रवाई से पिता योगेंद्र कुमार निराश हैं। आंसू पोछते हुए कहा कि अभी हार नहीं मानी है। बेटे को इन्साफ दिलाने के लिए आखिरी दम तक आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पैरवी करुंगा। आरोपियों को सजा दिलाना ही जीवन का मकसद है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन 15 सितंबर की रात दस बजे अपनी बहन माही के जन्मदिन पर बाजार से केक खरीदने के लिए बाइक से निकला था। कंटेनर डिपो के सामने कट पर थार सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी माैत हो गई थी। इससे पहले अमन का थार सवारों से विवाद हुआ था। थार में नीलकंठ काॅलोनी निवासी अनमोल, लाजपतनगर निवासी सुकेत खन्ना, रेलवे कॉलोनी हरथला निवासी दिव्यम चौधरी मौजूद थे। घटना के बाद लोगों ने अनमोल को पकड़ लिया। उसके दो साथी कूदकर भाग निकले। पुलिस ने अनमोल को दोषी पाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर अमन के पिता योगेंद्र का कहना है कि एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। घटना के नौ दिन बाद दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ पैरवी करेंगे। सोमवार को अपने अधिवक्ता से इस बारे में रायमशविरा करेंगे। घटना से अभी परिवार उबरा नहीं है। अमन की बहनें और मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।

वहीं एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।





व्यापारी सुरक्षा फोरम ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

मुरादाबाद। थार से कुचलकर अमन की माैत के मामले में व्यापारी सुरक्षा फोरम ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। सुरक्षा फोरम से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि घटना की सच्चाई सामने आए, इसके लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। वहीं व्यापारियों के साथ अनमोल के पिता ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन




व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थ्ज्ञान के अध्यक्ष विजय मदान और नितिन राज ने रविवार को पत्रकार वार्ता से बातचीत में कहा कि दुर्घटना में अमन की मौत से व्यापारी भी दुखी हैं। इस मामले में व्यापारी वर्ग ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। व्यापारी एसएसपी कार्यालय गए थे, लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।

पत्रकार वार्ता के दाैरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों के आरोपी अनमोल का परिवार भी माैजूद रहा। अनमोल के पिता मनोज अरोड़ा ने बताया कि उसका बेटा बेकसूर है। घटना से पहले उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। 15 सितंबर की रात अनमोल दिल्ली से थार से अपने ड्राइवर के साथ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें