फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटने न दें कोरोना का सुरक्षा चक्र, मेरा परिवार सुरक्षित ...आपका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चौदह महीने से चल रहा टीकाकरण अभियान बच्चों तक पहुंच चुका है। पिछले दस दिनों में बच्चों का टीकाकरण कराकर कई परिवार खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोना सुरक्षा चक्र टूटने न पाए, इसलिए परिवार के सभी सदस्यों ने वैक्सीन की डोज ले ली है। टीकाकरण कराकर आप भी अपने परिवार को सुरक्षित करें।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिले में 23.24 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है, जबकि 17.13 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। इसके अलावा 30184 लोगों ने एहतियाती खुराक भी ले ली है। 16 मार्च से शुरू 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों का टीकाकरण कराकर कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवा चुका है। अब ऐसे परिवार खुद को कोरोना से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन परिवारों के सदस्यों का कहना है कि टीकाकरण हरहाल में कराएं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। बिना डर भय के बच्चों को वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं। क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
- मेरे परिवार में दस सदस्य हैं। बेटे को छोड़कर परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना का टीका लग चुका था। सबसे पहले मां को टीककारण कराया था। 16 मार्च 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ तो जिला अस्पताल में सबसे पहला टीका बेटे मीतुश को ही लगवाया। अब पूरा परिवार कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच ले लिया है। मेरी अपील है कि हरहाल में बच्चों का टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

- अनुज गुप्ता, कोर्ट रोड
- मेरे परिवार ने कोरोना सुरक्षा चक्र मजबूत कर लिया है। परिवार में दस सदस्य हैं, सभी को कोरोना से बचाव का टीका लग चुका है। बेटी आराध्या को टीका नहीं लगा था। 16 मार्च को बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ तो बिना देरी किए उसी दिन जिला अस्पताल जाकर बेटी वैक्सीन की डोज लगवा दी। टीकाकरण बहुत जरूरी है। बिना डरे बच्चों का टीकाकरण कराएं।
- राहुल खन्ना, रामगंगा विहार
- परिवार में चार सदस्य है। मैंने और पत्नी ने पहले ही टीकाकरण करा लिया था। युवाओं का टीकाकरण कर शुरू हुआ तो दोनों बेटियों को वैक्सीन की डोज लगवा दी। परिवार में सभी ने दोनों डोज ले ली है। कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच लेने से खुद को और परिवार को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए टीकाकरण जरूर कराएं। ये आपका का सुरक्षा कवच बनेंगा।
- हिमांशु गोयल, कुंदरकी
टीका लगवाने के बाद खेला क्रिकेट
मुरादाबाद। नौवीं में पढ़ने वाले छात्र लवीश यादव ने भी वैक्सीन की खुराक ले ली है। बताते हैं कि पहली डोज लेने पर दिल में कुछ घबराहट थी। लेकिन टीका लगवाने के बाद हल्का बुखार भी नहीं हुआ। टीकाकरण कराने के बाद क्रिकेट खेला। एक भी दिन खेलना नहीं बंद किया। मैंने अपने कुछ साथियों से सुना था कि वैक्सीन लगवाने पर बुखार और शरीर में दर्द होता हैं। लेकिन मुझे कुछ नहीं हुआ।
नहीं हुआ बुखार, शरीर में हल्का दर्द हुआ
मुरादाबाद। हरथला निवासी 12वीं की छात्रा नीलोफर ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। बतातीं है कि दोनों टीका लगवाने में उन्हें बुखार नहीं हुआ। सिर्फ शरीर में थोड़ा दर्द महसूस हुआ था। परिवार में भी काफी लोगों ने टीके के पहली डोज ले ली है। परिवार में बड़ों के टीकाकरण कराने से हिम्मत मिली। इसके बाद अवसर मिला तो बिना देरी किए टीकाकरण करा लिया।
विज्ञापन

किस आयुवर्ग के कितने लोगों को लगा टीका
आयुवर्ग पहली डोज दूसरी डोज
12-14 वर्ष 2959 00
15-17 वर्ष 211349 111725
18-45 वर्ष 1573944 1034566
46-60 वर्ष 470656 424247
61 वर्ष के पार 243215 220657
बच्चों के टीकाकरण की ब्लाक वार स्थिति
क्षेत्र बच्चों की संख्या
भोजपुर 771
बिलारी 509
डिलारी 231
कांठ 67
कुंदरकी 46
मूंढापांडे 453
ताजपुर 379
ठाकुरद्वारा 118
मुरादाबाद 385
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें