उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक डॉक्टर के अपहरण से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने नाकेबंदी की है, फिलहाल कार सवार बदमाशों की तलाश जारी है, अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कैलसा में कार सवार बदमाशों ने बंगाली डॉक्टर का अपहरण कर लिया। मंगलवार की देर रात बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। डॉक्टर की पत्नी और बेटी ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की।
लेकिन बदमाश उसे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बदमाशों की गाड़ी दिल्ली नंबर बताई जा रही है। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।