फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट हटैक से हुई चिकित्सक की मौत, कोविड-19 में थी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र स्थित सुपरटेक अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेले रह रहे बाल रोग विशेषज्ञ डा. अतुल गोयल की हृदयाघात से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। वह टीएमयू में कार्यरत थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी कोविड 19 में चल रही थी। भीतर से दरवाजा बंद होने पर पुलिसकर्मियों ने खिड़की तोड़ी और भीतर घुसे तो पाया कि डाक्टर का शव बेड पर पड़ा था।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी हाईवे राम सागर ने बताया कि गाजियाबाद के कवि नगर निवासी डा. अतुल गोयल (50) टीएमयू में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी कोविड-19 में चल रही थी। डा. अतुल सुपरटेक अपार्टमेंट में डी ब्लाक स्थितफ्लैट नं. 206 में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी डा. जयंती माला लुधियाना स्थित दयानंद मेडिकल कालेज में तैनात हैं। जयंती माला और उनका बेटा लुधियाना में ही रहते हैं। सीओ के मुताबिक एक साल से डाक्टर सुपरटेक अपार्टमेंट में रह रहे थे। मंगलवार सुबह डाक्टर को उनकी पत्नी ने कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। तब पत्नी ने टीएमयू में कार्यरत उनकी भांजी डा. पूंजी गुप्ता और दामाद डा. अमित कुमार को कॉल की और बताया कि उनके पति फोन नहीं उठ रहे हैं। वह फ्लैट में जाकर देख लें। इस पर डा. अमित सुपरटेक अपार्टमेंट पहुंच गए। उन्होंने देखा कि फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने दरवाजा काफी देर तक जोर-जोर से खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
अनहोनी की आशंका में डा. अमित ने तत्काल अपार्टमेंट के सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही 112 पर कॉल कर पुलिस भी बुला ली गई। पुलिसकर्मी सीढ़ी लगाकर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और दरवाजा खोला। पाया कि डा. अतुल का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उनके पास ही मोबाइल और टिफिन भी रखा हुआ था। इसमें कुछ भोजन खाया गया था। सूचना मिलने पर टीएमयू से तमाम डाक्टर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर टीएमयू की मोर्चरी में रखवा दिया। पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

----
कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
मुरादाबाद। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि डा. अतुल गोयल की ड्यूटी कोविड 19 में चल रही थी। उनकी मौत के बाद टीएमयू की मोर्चरी में उनका शव रखवा दिया गया और यहीं सें कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया था।
चार दिन से घर में ही थे
मुरादाबाद। सीओ हाईवे राम सागर ने बताया कि डा. अतुल गोयल ने 30 जुलाई को कोविड 19 सेंटर में ड्यूटी की थी। इसके बाद से वह अपने फ्लैट में ही मौजूद थे। पुुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें