दिवाली के लिए शहर के बाजारों में झूमर, झालर और दीयों की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग त्योहार के मौके पर घरों को सजाने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोग चीनी सामान को नकारते हुए भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बुध बाजार, मानपुर, गंज बाजार में केवल स्वदेशी सामान की मांग है।
दिवाली के लिए बाजार में ग्रीन पटाखों की भी खूब बिक्री हो रही है। बाजारों में ग्रीन फुलझड़ी से लेकर राकेट व तेज आवाज वाले बम, चकरघिन्नी भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पटाखा बनाने वाली कंपनियों ने ज्यादातर ग्रीन पटाखे सप्लाई किए हैं। इस दिवाली को 60 प्रतिशत ग्रीन पटाखे फूटने का अनुमान है।
एलईडी टार्च, झूमर, सेंसर पट्टी लाइट उपलब्ध हैं। झूमर 80 रुपये से लेकर 300 रुपये तक मिल हैं। वहीं धातु की बनी झूमर एक हजार रुपये की उपलब्ध है। - पारस भंडूला, दुकानदार,