उसके आगे नहीं जाएंगे। इन वाहन की पार्किंग हिंदू काॅलेज में होगी। बुधबाजार से टाउनहॉल की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंग टाउनहॉल में सरकारी अस्पताल में होगी। ताड़ीखाना से बुधबाजार की तरफ दो पहिया वाहनों को छोड़कर ई रिक्शा कार ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही आ सकेंगे।
संभल गेट से मंडी चौक की तरफ बाइक, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। ये वाहन संभली गेट से गलशहीद थाने से गलशहीद चौराहा होकर शहर क्षेत्र में जाएंगे। एस कुमार चौराहा से मंडी चौक की तरफ बाइक, ई-रिक्शा, कार, ऑटो नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग गोकुलदास डिग्री कॉलेज में की जाएगी।
इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी। नवीन नगर तिराहे से बाइक, स्कूटर ई-रिक्शा, कार, ऑटो अंदर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी। कांठ रोड पर पीएसी तिराहा से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़े नहीं होंगे। वाहनों की पॉर्किंग नई तहसील किला के पास की जाएगी।
शहर में नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद शहर में भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके बाद भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। माल गोदाम के वाहनों का संचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा। रात दो बजे से सुबह छह बजे के बीच ही भारी वाहनों को एंट्री दी जाएगी।
शहर में यहां बनाई गई हैं पॉर्किंग
मंडल आयुक्त कार्यालय के पास, जेल परिसर में चौपहिया वाहनों के लिए, सब्जी मंडी में दो वाहनों के लिए, जीआईसी में, हिंदू कॉलेज में, अकबर किले के पास नई तहसील में।