जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्र भरे गए गए। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे की अवधि के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने ही लाव लश्कर के साथ 2 सेट में नामांकन दाखिल किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन ही नहीं दाखिल किया। इससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्र भरे गए गए। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे की अवधि के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैफाली सिंह ने ही लाव लश्कर के साथ 2 सेट में नामांकन दाखिल किए। सपा से बिलारी विधायक मोहम्मद फईम की चचेरी बहन अमरीन जहां को जिला पंचायत अध्यक्ष का सपा ने प्रत्याशी घोषित किया था।
सपा प्रत्याशी अमरीन जहां ने नामांकन पत्र तो शुक्रवार को खरीदे थे, लेकिन दाखिल नहीं किया। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह सहित नेताओं के फोन भी नहीं उठ रहे हैं। इधर जिला निर्वाचन अधिकारी सहित मजिस्ट्रेट तीन बजे तक इंतजार करते रहे।