फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत 122 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का सैकड़ा लगा। गुरुवार को जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स समेत 122 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 401 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 122 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को एक स्टॉफ नर्स और एक्सरे टेक्नीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव रही थी, जबकि गुरुवार को इमरजेंसी में तैनात एक स्टॉफ नर्स कोरोना संक्रमित मिली। नर्स को होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्टाफ नर्स तीन दिन पहले एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उसकी जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नर्स के संपर्क में आने वाले अन्य की भी आरटीपीसीआर जांच करवाई गई है। उन सभी की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिला अस्पताल में 50 व्यक्तियों की एंटीजन जांच की गई, जिसमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संक्रमण बढ़ने के बाद अब अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन, एंटीजन जांच निगेटिव आने के बाद ही किया जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव एक ही शैक्षिक संस्थान के हैं। मिलन विहार के चार, एक निजी अस्पताल के तीन, एक रेस्टोरेंट का कर्मचारी और दो पुलिस लाइन के मरीज हैं। पेसिफिक स्टार होम्स में भी पिता-पुत्री कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें