फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस में किन्नरों पर हंगामे का आरोप, शिकायत कर पलटे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मुरादाबाद। जयनगर से अमृतसर के लिए चलने वाली शहीद एक्सप्रेस में एक यात्री ने किन्नरों पर हंगामा करने का आरोप लगाया। आरपीएफ जब मामले की जांच करने ट्रेन में पहुंची तो यात्री किसी भी यात्री ने किन्नरों के बारे में कुछ नहीं कहा। शिकायतकर्ता भी सामने नहीं आया, इस कारण केस दर्ज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे रामपुर रेलवे स्टेशन की है। आरपीएफ को एक यात्री ने फोन पर किन्नरों के ट्रेन में हंगामा करने और यात्रियों से रुपये मांगने की शिकायत की। रामपुर स्टेशन पर महिला कांस्टेबल न होने के कारण मुरादाबाद आरपीएफ को इसकी जानकारी दी गई। ट्रेन सवा छह बजे मुरादाबाद स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ की टीम ने ट्रेन की संबंधित बोगी में जाकर यात्रियों से पूछताछ की। सभी यात्री कुछ बोलने से बचते नजर आए। आरपीएफ अधिकारी का कहना है कि बोगी में आठ किन्नर सवार थे, सभी लक्सर जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे, वहां से उनका हरिद्वार जाने का प्लान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें