फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डॉट से क्षुब्ध युवक लापता, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र के गोविंदनगर कालोनी निवासी एक युवक शनिवार देर सायं से लापता हो गया है। युवक के पिता ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले तीन बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से माता-पिता समेत उसकी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गोविंदनगर कालोनी निवासी करन सिंह प्राइवेट फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करते हैं। उनके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र विपिन सैनी कक्षा नौ का छात्र है। उन्होंने बताया कि वह घर पर एटीएम कार्ड रखे थे। किसी दोस्त के बहकावे में आकर उनका बेटा घर से एटीएम कार्ड ले जाने के बाद दिनांक 17 व 18 अगस्त को 7900 रुपये छह बार में निकाल लिये। वह जब शनिवार को बैंक पैसा निकालने गए तब उन्हें अपने एटीएम से पैसे निकले मिले। इस बीच वह घर आकर बेटे से पूछताछ की तो वह कुछ भी बताने से इंकार करता रहा। इस पर उन्होंने उसको डांटा और कहा कि अगर उसे पैसे की जरूरत थी तो वह बताता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह सही-सही नहीं बताएगा तो वह बैंक जाकर सीसी टीवी फुटेज निकलवाएंगे और तब अगर उन्हें यह जानकारी हुई कि पैसा उसने निकाला है तो काफी कष्ट होगा। करन सिंह ने बताया कि इसके बाद शनिवार वह घर से दवा लेने चले गए। इसी बीच उनका पुत्र विपिन भी कहीं चला गया और उसके बाद घर नहीं लौटा। शनिवार रात उसके घर वापस न आने पर परिवार वालों ने शनिवार रात डेढ़ बजे ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। रक्षा बंधन के एक दिन पहले लापता हुए इकलौते भाई के कारण उसकी तीनों बहनें आज उसे राखी नहीं बांध सकी। परिवार के लोग उसको रिश्तेदारी व उसके दोस्तों में खोज रहे हैं। एसएचओ कटघर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर परिवार वालों ने तहरीर दी है तो गुमशुदगी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें