फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के 201 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान की सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीएम के निरीक्षण की धमक रेल मंडल में साफ दिखाई दे रही है। रेलवे के हर विभाग के अधिकारी अलग-अलग स्टेशनों पर निरीक्षण करने में लगे हैं। 24 दिसंबर को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मुरादाबाद-रुड़की रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। वार्षिक निरीक्षण में जीएम इस रेलखंड के हर अहम बिंदु को बारीकी से परखेंगे। इसी के तहत रेलवे के वाणिज्य विभाग ने मंडल के 201 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान की सेवा शुरू करा दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में लगभग हर स्टेशन पर जहां किताबों से लेकर खाने पीने तक किसी भी चीज के स्टॉल हैं, वहां यात्री डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसे लेकर रेलवे ने स्टाल संचालकों को जागरूक किया है। जिन्होंने इसके बाद भी डिजिटल माध्यम नहीं अपनाया, ऐसे स्टाल संचालकों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा टिकट विडों, समपार फाटक, यात्री सुविधाओं से संबंधित चीजें, साफ-सफाई, पानी की सप्लाई, प्रतीक्षालय आदि में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूर संचार, विद्युत विभाग, परिचालन विभाग और वाणिज्य विभाग के अधिकारी मुरादाबाद-रुड़की रेलखंड का जायजा ले रहे हैं। ट्रैक मरम्मत से लेकर स्टेशन तक हर व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें