फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नौतपा में बच्चों को परेशान कर रहा डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी का दौर नौतपा शुरू हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों को डायरिया की समस्या हो रही है। हर दिन दो से तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। वहीं निजी चिकित्सकों के यहां भी भीड़ लगी है। डॉक्टर अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं कि बच्चों को ओआरएस व नारियल पानी खूब पिलाएं।
विज्ञापन


डायरिया के अलावा बुखार व पानी की कमी से होने वाली अन्य दिक्कतें लोगों में देखी जा रही है। ज्यादा गर्मी के कारण लोगों में त्वचा से संबंधित रोग भी हो रहे हैं। इस समय भर्ती होने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। गर दिन 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं। 24 मई को 122, 25ं मई को 119 व 26 मई को रात नौ बजे तक 61 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण वार्डों में बेड लगभग फुल हैं। एक्सीडेंट वाले व अन्य गंभीर मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखे गए हैं। जिला अस्पताल की एसआईसी संगीता गुप्ता ने बताया कि गर्मी के कारण लगातार मरीज आ रहे हैं। नौतपा में लू से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है। इसमें एसी, कूलर आदि की व्यवस्था है। हालांकि अब तक लू का कोई मरीज नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें