फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में हुआ संकीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। रविवार को भक्तों ने घरों और मंदिरों में माता कालरात्रि की विशेष पूजा की। भक्तों ने अष्टमी में हवन करके कन्या-बरुओं को जिमाया। उन्हें दक्षिणा और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कुछ भक्त सोमवार की सवेरे अष्टमी तिथि में व्रत खोलेंगे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर श्रीराम आश्रम काली मंदिर सहसपुर में चल रहे नवचंडी महायज्ञ में मुख्य यजमान डॉ. अमरीश शर्मा, डॉ. सपना शर्मा, अजय सक्सेना, ध्रुव सिंह, रेखा सिंह आदि रहे। भक्तों ने पहले पीठ की पूजा की। उसके बाद हवन हुआ। यजमानों ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। माता की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया। नगर के पौड़ाखेड़ा स्थित काली मंदिर के अलावा निकटवर्ती गांव सहसपुर, स्योंडारा, धर्मपुर कलां, ढकिया नरु, नगलिया जट आदि के मंदिरों में सुबह को भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की और शाम को महिलाओं ने संकीर्तन किया।
फोटो संख्या-09

बस स्टैंड शिव मंदिर में हुआ हवन यज्ञ
बिलारी। नगर में बस स्टैंड के निकट हाईवे किनारे स्थित शिव मंदिर में रविवार दोपहर हवन यज्ञ हुआ। पंडित गणेश प्रसाद ने विशेष पूजन और हवन संपन्न कराया। हवन में मुख्य यजमान शुभम शर्मा और शिवानी शर्मा रहे। मंदिर में महिलाओं ने संकीर्तन किया। इसके बाद आरती हुई और अंत में भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ताराचंद शर्मा, अध्यक्ष साहू राजीव सहाय, साहू संजीव सहाय, शांतनु भारद्वाज, सुरेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा, शोभा दीक्षित, दीप्ति शर्मा, सुधा शर्मा व नीलम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें