फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त, रामपुर-बरेली-लखनऊ की ओर बढ़ रहे जत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का मुरादाबाद पहुंचना शुरू हो गया है। भगवा रंग में रंगे शिवभक्तों के जत्थे कांठ रोड और आसपास के मार्गों से गुजरते नजर आ रहे हैं। कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही सड़कों पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। इससे पीतल नगरी का माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ कांवड़िये पैदल यात्रा कर रहे हैं तो कई जत्थे वाहनों के जरिये गंतव्य की ओर जा रहे हैं। रामपुर, बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले कांवड़ियों की भी आवाजाही शुरू हो गई है। प्रमुख मार्गों से गुजरते भगवा वस्त्रधारी शिवभक्तों के जत्थे लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी रास्ते में कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं।
कांठ रोड से बरेली की ओर शिव-गणेश की कांवड़ लेकर जा रहे जत्थे में शामिल रमेश ने बताया कि वह तीन साल से कांवड़ ला रहे हैं। पहले वह अकेले कांवड़ लेने जाते थे, लेकिन इस बार जत्थे के साथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटे के लिए मन्नत मांगी थी और पांच साल तक कांवड़ लाने का संकल्प लिया है। वहीं, कांठ रोड से लखनऊ कांवड़ लेकर जा रहे विशाल पांडेय ने बताया कि वह पांच साल से कांवड़ ला रहे हैं। भगवान शिव में उनकी आस्था है और भक्ति के कारण ही वह हर साल कांवड़ यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

000
रविवार को गंगाजल लेने रवाना होंगे कई जत्थे
-दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार को मुरादाबाद से कई जत्थे ब्रजघाट गंगाजल लेने रवाना होंगे। कटघर निवासी अरविंद सैनी ने बताया कि उनका जत्था शनिवार को जल लेने जाएगा। सोमवार सुबह चार बजे शिवालय में जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर सावन का रंग और गहरा होने लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें