फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव से पहले मंडल के पांच जिलों में 437 करोड़ से बदलेगी 280 सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल की 602.45 करोड़ की 363 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए रामभक्त कार सेवकों के नाम पर सड़कों के नामकरण का एलान दोहराया। उन्होंने कहा कि जब इस देश में औरंगजेब के नाम पर सड़क हो सकती है तो फिर राम भक्त कार सेवकों के नाम पर विरोध क्यों। प्रदेश सरकार ने सीमा पर शहीद होने वाले जवान और जनता की सुरक्षा करते समय शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के नामों पर भी सड़कों का नाम रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के समय उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन देश का सबसे बड़ा आंदोलन है। 30 अक्तूबर और दो नवंबर को हम कार सेवा के रूप में जानते हैं। हमने अयोध्या में घोषणा की थी कि रामभक्त कार सेवकों के नाम से मार्ग बनाए जाएंगे तो विपक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं। जब इस देश में औरंगजेब के नाम से सड़क हो सकती है तो कार सेवकों के नाम से सड़क बनाने की घोषणा से उनके पेट में दर्द क्यों होता है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की सीमा पर शहीद होने वाले जवानों और जनता की सुरक्षा करते हुए शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम पर भी मार्गों का नाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लोगों का जीवन स्तर सुधारने केे लिए है। सरकार प्रदेश की जनता के हित में बड़े और कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन

गुंडागर्दी, कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार.. 56 इंच के सीने वाले को मंजूर नहीं
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुद कहा था कि सरकार से भेजे जाने वाले सौ रुपये में से केवल 15 रुपये जनता तक पहुंच रहे हैं। अब भाजपा में पूरे सौ रुपये जनता तक पहुंच रहे हैं। पिछली सरकारों में बिना रुपये लिए नौकरी नहीं मिलती थी, हमारी सरकार ने बिना रिश्वत के मेरिट के आधार पर नौकरियां दीं हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, रिश्वतखोरी बंद कर दी है। गुंडागर्दी, कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार, 56 इंच के सीने वाले को मंजूर नहीं है। इसलिए विपक्षी दल एक होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं। विरोधियों का एक ही लक्ष्य है यूपी में योगी और केंद्र में मोदी को नहीं आने दिया जाए, लेकिन भाजपा जनता के आशीर्वाद से अभी 25 साल और यूपी की सत्ता में रहेगी। ब्यूरो
पूरे किए 98 प्रतिशत वादे
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम ने कहा कि चीन को ईंट का जवाब पत्थर से देते हैं तो इसमें भी विपक्ष को दर्द होता है। अनुच्छेद 370 हटता है तो भी कांग्रेस को दर्द होता है। कश्मीर में आतंकियों को मौत के घाट उतारते हैं तो भी परेशानी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है तो उनकी छाती फटती है। हमें जनादेश मिला है, जो वादे जनता से किए थे उन्हें निभा रहे हैं। हमने 98 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए। बाकी भी पूरे करेंगे। ब्यूरो
विपक्ष का नारा है, हमारा पेट भरता, भाड़ में जाए जनता
मुरादाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले विपक्ष के लोग ऐसे बयान दे रहे थे कि जैसे प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता सौंपने जा रही हो, क्या कोई प्रदेश में गुंडाराज और जंगलराज चाहता है। नतीजा देेख लिया कि हमारी पार्टी से जुड़े जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बने। हमारा मकसद अराजकता नहीं बल्कि प्रदेश का विकास करना है। विपक्ष का नारा है, हमारा पेट भरता, भाड़ में जाए जनता, जबकि हमारा लक्ष्य है रामराज, सबका साथ, सबका विकास। ब्यूरो
विस चुनाव से पहले मंडल के पांच जिलों में 437 करोड़ से बदलेगी 280 सड़कों की सूरत
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों की 545 किमी लंबी 280 सड़कों और संपर्क मार्ग की सूरत विधान सभा चुनाव से पहले बदल जाएगी। इन पर 437 करोड़ खर्च होंगे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोकनिर्माण विभाग मंत्री ने इनका लोकार्पण करते हुए विधान सभा चुनाव से पहले इनका काम पूरा कराने को कहा है। लंबे समय से खस्ताहाल इन सड़कों की हालत सुधरने और उनका चौड़ीकरण होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा 165.46 करोड़ की लागत से लगभग तैयार हो चुकी 231 किली लंबी 83 सड़कें ओर संपर्क मार्ग का भी उपमुख्यमंत्री ने रविवार को लोकार्पण किया है। मंडल में बिजनौर जिले में सबसे अधिक काम होगा।
विज्ञापन

मंडल में जनपदवार सड़कों का शिलान्यास
जिला कुल कार्य लंबाई (किमी) लागत (करोड़ में )
मुरादाबाद 52 114.41 54.30
अमरोहा 31 101.03 143.93
संभल 11 63.35 63.35
रामपुर 35 75.92 73.96
बिजनौर 151 183.65 101.65
------------------------------------------------
कुल 280 545 437
मंडल में जनपदवार सड़कों का लोकार्पण
जिला कुल कार्य लंबाई लागत (करोड़ में)
मुरादाबाद 40 95.43 54.30
अमरोहा 6 23.60 26.32
संभल 7 34.75 32.48
रामपुर 23 64.79 22.83
बिजनौर 7 13.31 29.80
--------------------------------------------------
कुल योग 83 231.83 165.46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें