फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- लोगों का जीवन स्तर सुधारने का एक प्रयास

Sun, 11 Jul 2021 03:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहर के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों में लोक निर्माण विभाग और ब्रिज कॉरपोरेशन के छह अरब 2 करोड़ 45 लाख लागत के 363 कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद के सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित मंडल की लोक निर्माण विभाग और ब्रिज कॉरपोरेशन की कार्य योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से किए अपने 98 फीसदी वादे पूरे कर लिए हैं, प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर कहा कि विपक्षी दल इसे चुनावी फंडा बता रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आ गए तो क्या सरकार काम करना छोड़ दें। विपक्षियों को तो हर बात का विरोध करना ही है। कश्मीर से धारा 370 हटी तब विरोध किया। आतंकवादी मरते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है। राम मंदिर निर्माण का रास्ता खुला तो उनकी छाती पर सांप लोटते हैं। विपक्षी दलों के दुष्प्रचार में सरकार काम करना नहीं छोड़ देगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून लोगों का जीवन स्तर सुधारने का एक प्रयास है। इसके लिए सरकार कड़े से कड़े और बड़े से बड़े फैसले लेने से भी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में गुंडाराज और जंगलराज था। गुंडागर्दी, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार 56 इंच के सीने वाले को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 20 टॉप करने वाले छात्रों के घर के बाहर तक की सड़क बनाने के साथ उन छात्रों के कॉलेजों के बाहर की सड़कें भी ठीक कराने का काम किया है। अब सरकार कार सेवकों के घर के पास की सड़कें ठीक कराने की बात कर रही है तो विपक्षियों को दिक्कत हो रही है, लेकिन प्रदेश सरकार जनता के हित में जो संभव होगा वह करेगी। विरोध करने वाले करते रहें। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह , परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी सहित कई मंत्री और भाजपा विधायक शामिल रहे। 
विज्ञापन


6 अरब दो करोड़ 45 लाख रुपये लागत की 363 परियोजनाओं का शिलान्यास किया
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहर के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों में लोक निर्माण विभाग और ब्रिज कॉरपोरेशन के छह अरब 2 करोड़ 45 लाख लागत के 363 कार्यों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें