फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची-महिला समेत दो युवतियों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जिले में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें बच्ची, महिला और दो युवतियां शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या पचास के पार पहुंच गई है। वहीं सिर्फ पांच दिनों में डेंगू के बीस मरीज मिल चुकेहैं।
विज्ञापन

बुखार की शिकायत होने पर डिलारी के गक्खरपुर निवासी 31 वर्षीय युवती, कुंदरपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, हरथला निवासी छह वर्षीय बच्ची को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। निजी लैब में जांच कराई गई तो तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंची शहर के डबल फाटक निवासी 26 वर्षीय युवती की सरकारी लैब में जांच कराई गई। युवती की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई।
फिलहाल बच्ची, युवती और महिला का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि सरकारी अस्पताल में भर्ती युवती को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 51 हो गई है। इसमें बीस मरीज सिर्फ पांच दिनों में ही मिले हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चारों मरीज मुरादाबाद के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तारीख में डेंगू के कितने मरीज मिले
तारीख-----संख्या
25 सितंबर---04
24 सितंबर---03
23 सितंबर---03
22 सितंबर---05
21 सितंबर---05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें