बुधवार की दोपहर गांव में युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंच कर तोड़फोड़ कर दी। वहीं, अनहोनी की आशंका में आरोपी के परिजन पहले ही घर छोड़कर किसी रिश्तेदारी में चले गए थे।
तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ धनौरा श्वेताभ भास्कर व सीओ सदर अरुण कुमार भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से आरोपी युवक के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी है। थाना धनौरा व थाना बछरायूं का फोर्स गांव में तैनात है।
गांव पारा खालसा में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा एक समुदाय की युवती को भगाकर ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस दोनों की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। आरोपी के घर तोड़फोड़ की घटना की जानकारी नहीं है। -श्वेताभ भास्कर, सीओ धनौरा