फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निर्यात उद्योग की चुनौतियों पर किया गया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने शुक्रवार को ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। डॉ. नीरज खन्ना ने विधायक को फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान मुरादाबाद के हस्तशिल्प एवं निर्यात उद्योग की वर्तमान चुनौतियों, संभावनाओं और समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

ईपीसीएच के चेयरमैन के आवास पर हुई बैठक में मुरादाबाद के उद्योग के सामने आ रही चुनौतियों, निर्यातकों की समस्याओं, वैश्विक प्रतिस्पर्धा, उद्योग के विकास की संभावनाओं और उनके व्यावहारिक व दीर्घकालिक समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना ने विधायक को निर्यात उद्योग की वर्तमान स्थिति, उद्यमियों की अपेक्षाओं तथा उद्योग को गति देने के लिए आवश्यक सरकारी सहयोग से अवगत कराया। वहीं विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने उद्योग की समस्याओं को सुना और उन्हें शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सहमति जताई गई कि उद्योग, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शासन, प्रशासन और निर्यातकों के बीच समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें