फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: हिस्ट्रीशीटर मोअज्जम हत्याकांड के मुजरिम की मौत, 12 साल से जेल में था बंद

Sat, 30 Oct 2021 06:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी मुनाजिर को दिल की बीमारी थी। शनिवार सुबह अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मैनाठेर के बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर मोअज्मम हत्याकांड में मुजरिम मुनाजिर की शनिवार सुबह मौत हो गई। वह 12 साल से जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। मोअज्जम हत्याकांड में मुरादाबाद देहात विधान सभा के पूर्व विधायक उस्मानउलहक भी दोषी है।

विज्ञापन


भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना निवासी मोअज्जम की 20 सितंबर 2000 को मैनाठेर थाना क्षेत्र मे गांगन तिराहे के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पीपलसाना निवासी पूर्व सपा विधायक उस्मानउल हक, सलमान, अब्दुल गनी और मैनाठेर के अल्लाहपुर भीकन निवासी मुनाजिर को दोषी मानते हुए 14 मई 2009 को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

इसके बाद सभी दोषियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था। कैदी मुनाजिर को केंद्रीय कारागार बरेली भेज दिया गया था। वहां से शासन के आदेश पर मुनाजिर को 15 फरवरी 2014 में वापस मुरादाबाद की जिला जेल में भेज दिया गया था। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी मुनाजिर को दिल की बीमारी थी। शनिवार सुबह अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा था। 
विज्ञापन


मुनाजिर को पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह करीब सवा तीन बजे उसकी मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि पैनल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें