फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सर्किट हाउस के कमरे में लटका मिला भाजपा नेता गोपाल अंजान के ड्राइवर का शव, फैली सनसनी

Thu, 26 Aug 2021 08:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता गोपाल अंजान के नाम से सर्किट हाउस में पहली मंजिल पर कमरा नंबर-7 बुक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार शाम दूसरी मंजिल के एक कमरे में भाजपा नेता एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान के ड्राइवर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता गोपाल अंजान के नाम से सर्किट हाउस में पहली मंजिल पर कमरा नंबर-7 बुक है। इस कमरे में भाजपा नेता गोपाल अंजान का ड्राइवर रहता था। 

गुरुवार को कई बार कॉल करने के बाद भी ड्राइवर ने फोन रिसीव नहीं किया तो भाजपा नेता ने अपने कर्मचारियों को सर्किट हाउस भेजकर देखने को कहा। कर्मचारी सर्किट हाउस पहुंचे तो ड्राइवर का कमरा अंदर से बंद था इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। तब देखा कि फंदे के सहारे ड्राइवर का शव लटका हुआ था। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है? चालक की पहचान लवकुश शुक्ला के रूप में हुई है। लवकुश शुक्ला सीतापुर का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें