फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: 24 घंटे में तालाब में एक और युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 01 Feb 2022 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि कुंदरकी थानाक्षेत्र में तीस वर्षीय एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कुंदरकी थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव तालाब से बाहर निकलवा कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। युवक के गले पर चोटों के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। चौबीस घंटे पहले मूंढापांडे थानाक्षेत्र में भी एक युवक का शव तालाब में मिला था। जिसकी तार से गला घोंटकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह कुंदरकी थानाक्षेत्र के इमरतपुर सिरसी के मझरा मुरादपुर गांव के नजदीक तालाब में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कुंदरकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव तालाब से बाहर निकलवा लिया। पुलिस का दावा है कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। युवक ने अपर, लोअर और जूते पहन रखे थे। उसके दाहिने हाथ में एक कड़ा और बाएं हाथ की कलाई पर ओम लिखा है। उसकी गर्दन में काले रंग का धागा है। जिसमें हनुमान जी की पीतल की गदा बंधी हुई है।

मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौबीस घंटे पहले मूंढापांडे थानाक्षेत्र के नियामतपुर इकरौटिया गांव के पास भी एक युवक की तार से गला घोंट कर हत्या करने के बाद लाश तालाब में फेंकी गई थी। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें