रामपुर के शहजादनगर थाना इलाके में लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आए डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
हादसा शहजाद नगर थाना इलाके में धमोरा गांव के पास हुआ। शुक्रवार की सुबह शाही थाना क्षेत्र निवासी ओमपाल (32) ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भर कर रामपुर की ओर जा रहा था। उसके साथ दो अन्य लोग मुकीम और लाला भी मौजूद थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली धमोरा गांव के पास पहुंची।
इस दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया जहां ट्रैक्टर चालक ओमपाल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओमपाल ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह फंस गया था। जिसको काफी देर बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से बाहर निकाला था।