मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच शनिवार को विश्वविद्यालय ने स्नातक के छह पेपरों की तारीखों में बदलाव किया है। अब परीक्षाएं 29 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंतत्रक अशोक कुमार अरविंद की ओर से किए गए पत्र के अनुसार 28 जून को होने वाला बीए अंतिम वर्ष के पर्शियन विषय का तीसरा पेपर अब एक जुलाई को, चार जुलाई को होने वाला बीए प्रथम वर्ष का उर्दू विषय का दूसरा पेपर अब 19 अगस्त को, 13 जुलाई का बीए अंतिम वर्ष का उर्दू विषय का पहला पेपर 26 अगस्त को, 15 जुलाई का बीए-बीकॉम तृतीय वर्ष का ग्रुप जी, एच का दूसरा पेपर (एडर्वटाइजमेंट एंड सेल्स मैनेजमेंट-ऑफिस मैनेजमेंट व सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस) अब 16 जुलाई को होगा। 18 जुलाई को होने वाला बीए तृतीय वर्ष का उर्दू विषय का दूसरा पेपर 27 अगस्त को, 20 जुलाई को होने वाला बीए तृतीय वर्ष का उर्दू विषय का तीसरा पेपर अब 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।